हमीरपुर। राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिडवीं में चल रहे जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन शुक्रवार को एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी की अध्यक्षता में हुआ। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने कहा कि इस सम्मेलन में 90 स्कूलों के 525 प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी, विज्ञान मॉडल, मैथमैटिकल ऑलंपियाड, नाटक, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, क्रिया कलाप आदि में भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य शैली शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसडीएम हमीरपुर ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
बाल विज्ञान सम्मेलन को सफल बनाने में निर्णायक मंडल में संजय ठाकुर, रितेष कुमार, अमित कुमार, रघुवीर, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, मंजीत सिंह, सुरेश कुमार, नवनीत जसवाल, अरुण कुमार, विजय राणा आदि ने विशेष भूमिका निभाई। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की अक्षत सैनी ने प्रथम स्थान, प्रदेश पब्लिक स्कूल बणी की दिपिका ने द्वितीय और दी मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अक्षित गुलेरिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भी अक्षत सैनी प्रथम रहा था। अब उसने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी:- जिला स्तरीय विज्ञान सम्मेलन हमीरपुर में विज्ञान प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ वर्ग में डंन्डूज पब्लिक स्कूल हमीरपुर के तनिष्क शर्मा एवं अरिंदुम ने पहला स्थान, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल की कनक शर्मा एवं यशस्वी शर्मा ने द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के पुशपित जसवाल एवं नायशा कतना ने तृतीया स्थान हासिल किया। सीनियर शहरी वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की एंजल शर्मा एवं प्राची ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के अनमोल राज सिंह एवं अप्रित शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन की आशना शर्मा एवं सानिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर ग्रामीण में भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी की सान्या कटोच एवं आकृति शर्मा नेे प्रथम स्थान तथा परमार मॉडल पब्लिक स्कूल धरोग की स्मृति एवं कल्पना कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल की सुधांशु एवं अर्शिता ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर शहरी वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की अनुशिका एवं गारगी ठाकुर ने प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की राशि शर्मा एवं अभिनभ ठाकुर ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन के रितेश पटियाल एवं कृष मेहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर ग्रामीण वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के शिवांश ठाकुर एवं आयुष सोनी ने प्रथम स्थान तथा डायमंड पब्लिक स्कूल पट्टा की अर्शिता एवं प्रांजल शर्मा ने द्वितीय स्थान, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल के दिव्यांश गौतम एवं अंशुल राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वैज्ञानिक गतिविधियां : -
वैज्ञानिक गतिविधि के वरिष्ठ वर्ग में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों में हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर के सत्विक राणा, सेवन स्टार बणी की कनिष्का चौपड़ा एवं इंडूज वैली पब्लिक स्कूल हमीरपुर के शिवांश धर्माणी का चयन किया गया। सीनियर शहरी वर्ग में श्रेष्ठ विद्यार्थियों में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के कुशागर, दी मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की समृद्धि पटियाल एवं एमएससी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर की मनत का चयन किया गया। सीनियर ग्रामीण वर्ग में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर से अवंशिका शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की गुरांशी तथा टीआर और डीएवी कांगू से अदित्या गर्ग का चयन किया गया। जूनियर शहरी वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की सुहानी शर्मा, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अक्षित पठानिया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नादौन की अंशिका का चयन किया गया। जूनियर ग्रामीण वर्ग में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर के अक्षर, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की काशवी धीमान तथा न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर की मनत का चयन किया गया।
मैथमैटिकल ओलंपियाड गतिविधियां :-
मैथमैटिकल ओलंपियाड वरिष्ठ वर्ग में मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की परीक्षित सोनी ने प्रथम स्थान, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर हमीरपुर की आर्यन शर्मा, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की मृगेश लखनपाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू की छात्रा सुहानी सोनी ने प्रथम स्थान, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर के अक्षत पूरी ने द्वितीय स्थान तथा हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर की अनवी महाजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के स्नेेह वर्धन सिंह कटोच ने प्रथम स्थान, संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा की जीनल ने द्वितीय स्थान और डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की श्रेया गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वैज्ञानिक परियोजना :
वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट में जूनियर वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल से वंश, राजकीय उच्च पाठशाला लोहाखर से अक्षित डोगरा, सेवन स्टार पब्लिक स्कूल बणी से सृष्टि, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर से ईवा शर्मा, पीपीआई बणी से दिव्या, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर से आस्था, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बड़ाबग्राम से भूमिका कुमारी और दी मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर से अंशिका का चयन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में पीपीआईएस बणी से कशिश ठाकुर और आंचल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर से ऋषित शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल से स्तुति, दी मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर से यशस्वी, पीपीआईएस बणी से साक्षी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़ा से पिया डोगरा और राजकीय उच्च पाठशाला गुलेला से शिवाली शर्मा का चयन किया गया।
नाटक प्रतियोगिता:
नाटक प्रतियोगिता में दी मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर प्रथम, परमार मॉडल पब्लिक स्कूल धरोग द्वितीय और सेवन स्टार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान पीपीआईएस बणी की आंचल को सर्वश्रेष्ठ कलाकर, सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर की शिवानी को सर्वश्रेष्ठ कलाकार, राजकीय उच्च पाठशाला समीरपुर से राजीव कुमार को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक, दी मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर से अरुणा चौहान को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। कार्यक्रम के अंत में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने कहा कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उन्होंने कहा राज्य स्तरीय बाल विज्ञान आईटीआई मंडी में होगा।