फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दरबार में 'कृष्ण' ने तोड़ा दम: भजन पर नाचते-नाचते गिरा युवक, पकड़ने लगा सिर... फिर न उठ पाया

Mon, 01 Apr 2024 07:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

कृष्ण सोमवार तड़के करीब तीन बजे अपने साथियों के साथ एक गांव में डीजे पर चल रहे भजनों पर नाच रहा था। नाचते-नाचते अचानक वह चक्कर खाकर नीचे गिर गया, इसके बाद वह उठ नहीं पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन के ढेला पंचायत के कोंडी गांव में कीर्तन मंडली का एक सदस्य डीजे पर नाचते-नाचते बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 41 वर्षीय कृष्ण पुत्र गफूर खान निवासी मछलीकलां (खरड़) पंजाब के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, कृष्ण सोमवार तड़के करीब तीन बजे अपने साथियों के साथ कोंडी गांव में मेहर सिंह के घर पर डीजे पर चल रहे भजनों पर नाच रहा था। नाचते-नाचते अचानक वह चक्कर खाकर नीचे गिर गया और सिर पकड़ने लगा। जब तक साथियों ने उसे उठाया तब तक वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत किशनपुरा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मानपुरा के थाना प्रभारी ने बताया कि नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उसके भाई और पत्नी को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें