विमानन कंपनी इंडिगो अब दिल्ली के बाद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर सेवाएं शुरू कर रही है। विमानन कंपनी इंडिगो अपनी इस उड़ान को 2 अप्रैल से शुरू करेगी। इंडिगो की ओर से शुरू होने वाली यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को होगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंडिगो का विमान दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगा और धर्मशाला में 1:50 बजे लैंड होगा।
वहीं, धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान 2:10 बजे से टेकऑफ होगी और चंडीगढ़ में 3:15 बजे लैंड होगी। इससे पहले इस हवाई रूट पर विमानन कंपनी एलायंस एयर सेवाएं देती थी, लेकिन जुलाई, 2023 से सेवाएं बंद हैं, जिसके चलते इस रूट पर हवाई सफर करने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नए सिरे से रूट पर हवाई सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
2 अप्रैल से विमानन कंपनी इंडिगो धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर अपनी सेवाएं शुरू कर रही है। सप्ताह में तीन दिन ये उड़ानें मंगलवार, बुधवार और शनिवार को होंगी। इससे पहले विमानन कंपनी एलायंस एयर इस हवाई रूट पर अपनी सेवाएं देती थी। -धीरेंद्र सिंह, निदेशक, गगल एयरपोर्ट