हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर 27 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री दौरे की सुरक्षा तैयारियों का एसपीजी ने जायजा लिया। इस दौरान एसपीजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
वहीं, पुलिस मैदान धर्मशाला और क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार एसपीजी ने पुलिस मैदान में पीएम के साथ आने वाले हेलीकॅाप्टरों को उतारने के लिए जायजा लिया। इस दौरान पीएम के हेलीकाप्टर उतारे जाने की संभावनाएं परखी गईं।
एसपीजी के सदस्यों ने रैली स्थल एचपीसीए स्टेडियम का भी दौरा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी रैली स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीसी कांगड़ा और प्रदेश पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी भी मौजूद रहे।