फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल जुमलेबाजी करती रही मोदी सरकार: यादव

Tue, 26 Mar 2019 06:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में रहकर पांच साल तक सिर्फ जुमलेबाजी करती रही। मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। अभी तक इस वादे को पूरा नहीं किया गया।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में यूथ को जागरूक किया जाएगा। अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव जीतेगी और सत्ता पर काबिज होगी। कांग्रेस अपने लोगों के बूते चुनाव लड़ेगी और चुनाव भी जीतेगी। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रदेश भर से युवा कांग्रेस के  पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपए की राशि देगी।
विज्ञापन


कांग्रेस की इस योजना को देश भर में गांवों-गांवों और घरों-घरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी युवाओं को आगे ला रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने लोक सभा चुनाव में युवा उम्मीदवार भी उतारे हैं। तमिलनाडु में दो, केरल में तीन और मध्य प्रदेश में युवा नेता को एक टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें