फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करी के आरोप में पंजाब से युवक गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी चौक के पास ट्रक से पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में सामने आया नाम
विज्ञापन

तकनीकी साक्ष्यों और मनी ट्रेल के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने रूपनगर से दबोचा आरोपी
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन और आर्म्स एक्ट का एक मामला पहले से दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चिट्टा तस्करी के मामले में बिलासपुर पुलिस ने सप्लाई के स्रोत तक पहुंचते हुए पंजाब के रूपनगर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार (26) निवासी गांव थली खुर्द, जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विजय कुमार नौणी चौक के समीप ट्रक से पकड़े गए दो आरोपियों को चिट्टे की खेप सप्लाई करने वाला था।
मामला सदर थाना पुलिस की ओर से नौणी चौक के नजदीक नाकाबंदी के दौरान ट्रक की जांच से जुड़ा है। इस दौरान ट्रक में सवार मेहर चंद (29) निवासी गांव सकोर और सुनील कुमार (24) निवासी गांव मटरेच, तहसील अर्की, जिला सोलन के कब्जे से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, आरोपियों से पूछताछ और पैसों के लेनदेन की पड़ताल की। इसके आधार पर पुलिस सप्लाई के स्रोत तक पहुंची और विजय कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ रूपनगर के सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं। ये मामले जनवरी, मार्च और मई 2026 में दर्ज किए गए थे। इसके अलावा वर्ष 2024 में थाना नूरपुर बेदी, जिला रूपनगर में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

कोट
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। मामलों में बैकवर्ड लिंकेज खंगालकर सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें