आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लोगों के अनुसार तो मौके पर तीन लोग मौजूद थे। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम से मौजूद अन्य दो लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस को दिए बयान में घायल अतुल ने बताया कि घटना दिवाली के पटाखों के कारण हुई है, लेकिन घटनास्थल की स्थिति कुछ अलग कहानी बयां कर रही है। पुलिस ने संदेह जताते हुए जांच शुरू कर दी है। मौके पर दो और लोग मौजूद बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान और तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
टीम ने स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की गहन छानबीन जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। युवक के अनुसार पटाखे के कारण यह घटना हुई है। अगर विस्फोटक होता तो युवक की जान जा सकती थी, लेकिन इस पहलू की जांच कर रही है।