दूसरे मामले में प्रताप नगर वार्ड नंबर-40 के निवासी सूर्यांश पुत्र राकेश कुमार को 5.7 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया। तीसरे मामले में पुलिस ने एक बैंक अधिकारी गगनदीप पुत्र प्रीतम दोघली, निवासी बैरी, बड़सर को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। मुख्य सप्लायर पारस की गिरफ्तारी से पुलिस को सफलता मिली है। पारस ही वह मुख्य सरगना है जो हमीरपुर के अधिकांश युवाओं को चिट्टा सप्लाई करता था। पारस ने ही बैंक अधिकारी गगनदीप को शुक्रवार दोपहर के दिन चिट्टा बेचा था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी 5 आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।