फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: साउथ अफ्रीका में युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से माैत, गांव में चल रही थीं शादी की तैयारियां

Mon, 13 Apr 2026 06:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)।

सार

काली चीक गांव के युवक अमन की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत से बुजुर्ग माता पिता का एकमात्र सहारा भी छूट गया।
विज्ञापन
हमीरपुर के युवक अमन की स्विमिंग पूल में डूबने से माैत, माता-पिता बेसुध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत महारल के वार्ड नंबर एक काली चीक गांव के युवक अमन की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत से बुजुर्ग माता पिता का एकमात्र सहारा भी छूट गया। अमन कुमार पुत्र उधम सिंह करीब छह महीने  पहले दिवाली के बाद साउथ अफ्रीका में उज्ज्वल भविष्य के सपने सजा कर गया था। अमन इसी माह 18 अप्रैल को घर आने का प्लान कर रहा था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। करीब तीन महीने पहले अमन ने केरल की एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी और परिवार उसके घर लौटने का इंतजार कर रहा था। घर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन यह खुशियां अब मातम में बदल गई हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

मृतक अमन के मासड़ प्यार चंद ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे सूचना मिली कि अमन कुमार स्विमिंग पूल में डूब गया है तथा उसे अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अमन की एक बड़ी व एक छोटी बहन है जिनकी शादी हो चुकी है। अमन कुमार अफ्रीका में एक होटल अंटालटिंक व्यू में काम कर रहा था। प्यार सिंह ने बताया कि अमन कुमार को तैरना नहीं आता था। स्विमिंग पूल में अलग-अलग लेवल होते हैं तथा अमन कुमार पहले चार फीट गहराई में उतरा, लेकिन बाद में वह अधिक गहराई में चला गया। सूचना मिलते ही शोक का माहौल है। पिता उधम सिंह मेहनत-मजदूरी के साथ शादियों में बैंड बजाने का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन के पिता ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनके बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए। पार्थिव शरीर को भारत पहुंचने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें