रविवार सुबह किराये पर रहने वाली एक युवती गई तो शौचालय अंदर से बंद था। उसने किसी तरह दरवाजा खोला तो उसके अंदर युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। युवती ने इस बारे में परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि प्रांरभिक जांच में पाया गया कि युवक ने नशे का आदी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।