फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: बिजली लाइन ठीक करने खंभे पर चढ़ रहे युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों ने बोर्ड पर लगाए लापरवाही के आरोप

Wed, 26 Jan 2022 06:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा

सार

करंट लगने के बाद युवक को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने इसे बिजली बोर्ड प्रबंधन की लापरवाही करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
करंट लगने से मौत मामले की जांच कर रही पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार विकास खंड चंबा के कोल्हड़ी में यह हादसा  हुआ है। करंट लगने के बाद युवक को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


उधर, युवक की मौत को परिजनों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन की लापरवाही करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी विनोद कुमार धीमान ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें