फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब मामला: हमीरपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, चार पुलिस रिमांड पर

Wed, 26 Jan 2022 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

24 जनवरी को हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में जहरीली शराब की 68 पेटियों (868 बोतल) की बरामदगी के संबंध में थाना भोरंज में  एफआईआर दर्ज की थी। उस मामले में अब पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीली शराब मामले में हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कुमार पुत्र जय सिंह निवासी गांव पदियाण डाकघर व तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में जहरीली शराब की 68 पेटियों (868 बोतल) की बरामदगी के संबंध में थाना भोरंज में  एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन


उस मामले में अब पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था जो चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।  मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। वहीं, कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा के तहत लोअर भलवाल में देहरा पुलिस ने एक दुकान से 108 पेटी देसी शराब मार्का बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें