मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन दोनों के इस अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे भी आपदा प्रभावित लोगों की तकलीफों को कम करने में योगदान देकर इस नेक काम में बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल शिमला की सातवीं की दो नन्हीं छात्राओं अहाना वर्मा और दूसरी की जिया वर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए गुल्लक भेंट कर क्रमवार 10,229 और 9,806 रुपये का योगदान दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इन दोनों के इस अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे भी आपदा प्रभावित लोगों की तकलीफों को कम करने में योगदान देकर इस नेक काम में बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नन्हीं बेटियों का प्रयास हिमाचल के लोगों की जीवटता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है। समस्त समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है।