शिमला। योग भारती संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीनिवास मूर्ति ने रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को हिमाचल में चल रही योग भारती की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं आगामी योग दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य योग समारोह आयोजन करने का भी प्रस्ताव रखा जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया।
इसके अलावा इन्होंने राज्यपाल को माधव श्रृष्टि परिसर सोलन आने का आमंत्रण भी दिया। श्रीनिवास मूर्ति लगभग 50 वर्षों से संघ के प्रचारक हैं। राज्यपाल ने योग भारती की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की और हर संभव सहायता के लिए तत्पर होने का आश्वासन कार्यकर्ताओं को दिया। इस अवसर पर योग भारती संघ के मीडिया इंचार्ज गौरव शर्मा, अध्यक्ष मीनाक्षी सूद, नरेंद्र सूद, दीपक ठाकुर और नरेंद्र कंवर सहित संस्था के अन्य मौजूद रहे। संवाद