जिला कुल्लू में मौसम खराब रहा और आसमान में सुबह से बादल छाये रहे। दोपहर बाद फिर से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई है।
राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान- शिमला 10.5, सुंदरनगर 7.7, भूंतर 7.5, कल्पा 4.2, धर्मशाला 12.0, ऊना 11.2, नाहन 15.5, केलांग -0.3, पालमपुर 10.0, सोलन 7.0, मनाली 4.2, कांगड़ा 10.2, मंडी 9.2, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 12.2, चंबा 9.3, डलहौजी 11.1 और कुफरी 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 19.4, सुंदरनगर 20.6, भूंतर 18.4, कल्पा 14.3, धर्मशाला 15.8, ऊना 24.7, नाहन 23.4, सोलन 24.0, कांगड़ा 19.3, बिलासपुर 20.8, हमीरपुर 20.6, चंबा 17.5, डलहौजी 14.0 और केलांग 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।