उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेसलिंग चैंपियनशिप के आयोजन से न केवल राज्य का नाम रोशन होगा, बल्कि इस प्रतियोगिता से एकत्र धन का अधिकतम हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में मेगा कुश्ती प्रदर्शन, जहां प्रसिद्ध रेसलर भाग लेंगे के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने की इच्छुक है, लेकिन यह चिंताजनक है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने खेलों को गंभीरता से नहीं लिया और न ही इस प्रकार के प्रस्तावों पर कोई कदम उठाए।
मुख्यमंत्री ने खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर को राज्य में रेसलिंग चैंपियनशिप के आयोजन करने के लिए आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।