फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling Competition: हिमाचल की छात्राएं अब कुश्ती में भी लगाएंगी दांव

Sun, 29 May 2022 12:46 PM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के स्कूल क्रीड़ा संघ ने इस बार छात्रा वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता करवाने की स्वीकृति दे दी है। इससे पहले यह प्रतियोगिता छात्र वर्ग के लिए ही होती थी।
विज्ञापन
कुश्ती (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहीं छात्राएं अंडर-14 वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में भी दांव पेच लगाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के स्कूल क्रीड़ा संघ ने इस बार छात्रा वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता करवाने की स्वीकृति दे दी है। इससे पहले यह प्रतियोगिता छात्र वर्ग के लिए ही होती थी। यह प्रतियोगिता पहले खंड स्तर पर होगी। खंड स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी। फिंर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद स्कूली क्रीड़ा संघ के सौजन्य से खेलकूद प्रतियोगिताएं होने जा रही हैं।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश में शेड्यूल निर्धारित करने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। जिला स्तर पर उपनिदेशक की अगुवाई में खंड स्तरीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियां और आयोजन स्थल निर्धारित किए जा रहे हैं। प्रदेश शारीरिक शिक्षा सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि इस साल से अंडर-14 वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया है। दो साल बाद प्रतियोगिताएं होने जा रही हैं। इसलिए इसमें नई स्पर्धाएं भी सम्मिलित की गई हैं।

अभी यह हो रही हैं प्रतियोगिताएं
छात्रा वर्ग के अंडर-14 वर्ग में अभी तक कबड्डी, खोखो, वॉलीबाल, बैडमिंटन और बास्केटबाल सहित एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और शतरंज प्रतियोगिता होती है। इस साल से कुश्ती को जोड़ा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें