फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड स्कीइंग चैंपियनशिप में मनाली की आंचल का शानदार प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2021 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
मनाली की आंचल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटली में चल ही वर्ल्ड स्कीइंग चैंपियनशिप में मनाली की आंचल ठाकुर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि, वह 65वें स्थान पर रही हैं।  स्कीइंग के कोच एवं पिता रोशन ठाकुर ने बताया कि शनिवार को इटली के कैटलिन में आयोजित पांच दिवसीय वर्ल्ड स्कीइंग प्रतियोगिता के पहले दिन महिलाओं की स्लालम वर्ग में अपने पहले दौर में आंचल ठाकुर 65 वें स्थान पर रही हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में 107 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें लड़कियों के वर्ग में आंचल ठाकुर अकेली भारत की ओर से भाग ले रही हैं। कहा कि उन्हें उम्मीद है स्कीइंग की अन्य स्पर्धा में आंचल अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी। कहा कि 22 फरवरी को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें