फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम परीक्षा में हिमाचल के कनिष्क को 26वां रैंक

Wed, 17 Feb 2021 05:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, तीसा(चंबा)
विज्ञापन
कनिष्क शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बचपन से पिता को वर्दी देख हिमाचल के चंबा जिले के चुराह के कनिष्क शर्मा ने भी ठानी थी कि वे भी वर्दी पहनकर देश की सेवा करेंगी। कनिष्क शर्मा ने भारतीय सेना के इंजीनियरिंग विंग में टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) की परीक्षा पहले प्रयास में पास कर देश भर में 26वां रैंक हासिल किया है। हिमगिरी परगना के रहने वाले कनिष्क शर्मा के पिता सुरेंद्र शर्मा प्रदेश पुलिस में डीएसपी हैं। माता मनीषा शर्मा गृहिणी हैं। 

विज्ञापन


कनिष्क शर्मा ने कड़ी मेहनत कर पहले प्रयास में ही परीक्षा पास कर ली है। कनिष्क शर्मा ने बताया की बचपन से ही पिता को वर्दी में देखते हुए उन्हें भी देश सेवा का जज्बा मिला और उन्होंने इसे लक्ष्य बना लिया। कनिष्क शर्मा ने दसवीं और जमा दो की पढ़ाई सेक्रेट हार्ट स्कूल धर्मशाला से की है। उन्होंने जेईई मेन्स क्वालीफाई किया है और वर्तमान में एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया।  एसएसबी बंगलूरू के लिए कनिष्क शर्मा ने अक्तूबर 2020 में भारतीय सेना के 44-बैच के लिए टेस्ट दिया। पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए 26वां रैंक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें