फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी उद्योग में तेजाब का टैंक फटने से कामगार की मौत

Thu, 25 Jul 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में एक उद्योग में तेजाब का टैंक फटने से एक कामगार की मौत हो गई। मृतक विजय कुमार (32) पुत्र गुरदयाल सिंह ऊना जिले के गांव अंदौरा का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


हादसा होने के बाद कामगार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि टैंक शुद्ध सल्फ्यूरिक एसिड से भरा था।

इस उद्योग में बैटरी में तेजाब भरने का काम किया जाता है और यह एक चार्जिंग प्लांट है। इस उद्योग के यूनिट में तेजाब की क्षमता को पानी और हवा से कम किया जाता है।
विज्ञापन


उद्योग प्रबंधन के अनुसार पहले पानी फिर तेजाब मिलाकर इसे डेल्यूट करते हैं, लेकिन श्रमिक ने पहले तेजाब फिर पानी छोड़ दिया, जिससे टैंक में गैस भर गई और टैंक फट गया और यह हादसा हो गया।

उद्योग मालिक दीप कुमार का कहना है कि श्रमिकों को सभी सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए गए थे। गगरेट थाना प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें