फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर चढ़ा दिया मजदूर, करंट लगने से मौत

Tue, 12 Jul 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत का कारण बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की लापरवाही माना जा रही है। मांदल पंचायत में बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में मजदूर की मौत का कारण बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की लापरवाही माना जा रही है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार इरफान अहमद उम्र 22 साल पुत्र अब्बुल गांव ससुरादभाजवा जिला डोडा ठेकेदार कपिल चौहान के पास मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि मांदल गांव में बिजली के खंभे से सर्विस वायर टूटी हुई थी। बिजली बोर्ड के लाइनमैन

ने मजदूर को खंभे पर तार को ठीक करने के निर्देश दिए। खंभे के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही थी। खंभे पर चढ़ते ही मजदूर को हाई वोल्टेज लाइन ने खींच लिया। करंट से मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मामले की जांच जारी: डीएसपी
उधर, डीएसपी कमल किशोर ने बताया कि पुलिस ने बिजली बोर्ड के लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विभाग में ही ठेकेदार के साथ काम करता था मजदूर: एसके शर्मा
बिजली बोर्ड के एसई एसके शर्मा ने कहा कि मजदूर विभाग में ही ठेकेदार के साथ काम करता था। बंद लाइन में मजदूरों को खंभों पर चढ़ने का अनुभव रहता है। इसलिए लाइनमैन के सहयोग के लिए मजदूर खंभे पर चढ़ा होगा। जांच के बाद सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें