फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत सुनने तक सीमित HRTC, पुलिस के हेल्पलाइन नंबर

Tue, 12 Jul 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी की खस्ताहाल बसें काले धुएं के रूप में शहर में जहर उगल रही हैं। लोगों के स्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ हो रहा है बावजूद इसके महकमे अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं। सोमवार सुबह संजौली से ओल्ड बस स्टैंड की ओर आ रही एचआरटीसी बस लगातार काला धुआं छोड़ती रही। एचआरटीसी और पुलिस से इसकी शिकायत की गई बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन


एचआरटीसी के लोकल डिपो की बस सोमवार सुबह गड़काहन से शिमला आ रही थी। ढली पहुंचने के बाद इस बस के पीछे-पीछे रामपुर से शिमला आ रही निगम की एक और बस चल पड़ी। लोकल डिपो की बस से निकल रहा काला धुआं रामपुर से शिमला आ रही बस के भीतर आने से सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहरीले धुएं से बचने के लिए सवारियों को बस के सभी शीशे बंद करने पड़े।

नहीं मिली शिकायत, जांच करेंगे : नेगी
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक लोकल डिपो देवासेन नेगी ने बताया कि उन्हें बस से काला धुआं निकलने को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है।

एचआरटीसी हेल्पलाइन पर शिकायत, पर कोई कार्यवाही नहीं
एचआरटीसी बस से निकल रहे जहरीले धुएं को लेकर निगम के हेल्प लाइन नंबर 94180-00529 पर व्हाट्सएप के जरिये बस की फोटो सहित शिकायत की गई। शाम पांच बजे तब हेल्पलाइन नंबर पर पूछा कि शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई तो जवाब मिला,
विज्ञापन


शिकायत संबंधित आरएम को भेज दी गई है, दो-तीन दिन में आपको सूचित कर देंगे। हालांकि जब आरएम लोकल देवा सेन नेगी से हेल्प लाइन पर की गई शिकायत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी सूचना से इंकार कर दिया।

पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद महज औपचारिकताएं
बस से निकल रहे काले धुएं को लेकर पुलिस विभाग की एसएमएस सेवा 94591-00100 पर भी मेसेज कर शिकायत की गई। मेसेज सेंड होते ही वापस मेसेज आया और शिकायतकर्ता का नाम, पता और संबंधित पुलिस थाने का नाम पूछा गया।

पूरी जानकारी देने के बाद मेसेज के जरिये बताया गया कि संबंधित अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। लेकिन इसके बाद क्या कोई कार्रवाई हुई या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें