वहीं पावंटा साहिब-कुमारहट्टी एनएच पर भी चार जगहों को फाइनल किया गया है। इस पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। गौर रहे कि पर्यावरण बचाव के लिए प्रदेश में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने पर जोर दिया जा रहा है। कई सरकारी विभागों में इलेक्ट्रिक वाहन आ चुके हैं। लोग भी अब इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोई दिक्कत न आए इसके लिए प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क बिछाया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है
इन जगहों का किया था चयन
जिला के शमलेच, वाकनाघाट, दत्यार, एचआरटीसी वर्कशॉप, नया बस अड्डा, वार्ड दो सपरून, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, पुराना बस अड्डा, सदर थाना कोटलानाला, पड़ाव पार्किंग कंडाघाट, स्नो व्यू ऑटो मोबाइल कंडाघाट, एमएसएचएसडी अग्रवाल फिलिंग स्टेशन क्यारीघाट, बालाजी फिलिंग स्टेशन बाइपास पेट्रोल पंप, पावंटा-नाहन-सोलन सड़क पर वृंदा फिलिंग स्टेशन कुमारहट्टी, शिव शंकर फिलिंग स्टेशन, श्रीकान्हा फिलिंग स्टेशन, वाकना फिलिंग स्टेशन को चुना गया था। जबकि सरकारी कार्यालयों में कुमारहट्टी खेल परिसर, उपायुक्त सोलन पार्किंग, न्यू सर्किट हाउस सोलन, क्षेत्रीय परिवहन विभाग कार्यालय पार्किंग की जगह निर्धारित की गई है। जबकि होटल में टूरिज्म होटल बड़ोग का चयन किया गया था।
परवाणू-कैथलीघाट फोरलेन पर परिवहन विभाग की ओर से दो चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। कार्य चला हुआ है। दत्यार और वाकनाघाट में चार्जिंग स्टेशन लगेगा। इससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। पहले चरण में यह कार्य होगा।-सुरेंद्र ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सोलन।