फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taekwondo competition: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीते तीन मेडल

Thu, 16 Feb 2023 11:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

 प्रतियोगिता में अभिषेक लामा और आकांक्षा ने कांस्य पदक जीत कर हिमाचल का नाम ऊंचा किया। महाराष्ट्र ताइक्वांडो एसोसिएशन ने 10 से 12 फरवरी तक यह प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन
कोच के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीनियर नेशनल ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिमाचल के पुरुष वर्ग में आशीष ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में अभिषेक लामा और आकांक्षा ने कांस्य पदक जीत कर हिमाचल का नाम ऊंचा किया। महाराष्ट्र ताइक्वांडो एसोसिएशन ने 10 से 12 फरवरी तक यह प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता नासिक के डिविजनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में करवाई गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 15 खिलाड़ियों ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया।

 

प्रदेश टीम के कोच समीर कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के टॉप रैंकिंग खिलाड़ियों सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

प्रदेश टीम से पुरुष वर्ग में सौरभ शर्मा, सूरज कुमार, अभिषेक लामा, अजय कुमार, मोहित चंदेल, अजय गुलरिया, आशीष कुमार, विशाल श्रेष्ठ और पैरा एथलीट अनिल कुमार, जबकि बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी, सुहानी, आकांक्षा कुमारी, आरजू ठाकुर, रुचि भाटिया, सुनीता देवी, सोमी देवी ने भाग लिया। आशीष कुमार ने रजत पदक, अभिषेक लामा और आकांक्षा ने कांस्य पदक जीता।


वहीं, हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर के ग्रामीण क्षेत्र की एक 21 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत जंदडू के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि जंदडू की आकांक्षा कुमारी ने महाराष्ट्र के नासिक में आठ फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित राष्ट्यीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वीरवार को आकांक्षा कुमारी के सुजानपुर पहुंचने ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। आकांक्षा ने कहा कि उनका सपना देश को एशियन और ओलंपिक में पदक दिलाना है। 
विज्ञापन


5वीं राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में सुरेंद्र नेजीते दो पदक
प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत डीपीई ने उत्तर प्रदेश के बनारस में मास्टर गेम्स फेडरेशन के तत्वावधान में खेली गई 5वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुजानपुर के सपाहल गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने दो पदक जीते हैं। उनका चयन मई में दक्षिण कोरिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सुरेंद्र 12 से 20 मई तक दक्षिण कोरिया के जियोनबक शहर में एशिया पेसिफिक मास्टर्स गेम्स में भाग लेंगे। बनारस में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने जेवलिन थ्रो में रजत और शॉटपुट में कांस्य पदक जीता। सुरेंद्र पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 11 से 14 फरवरी तक हुई। सुरेंद्र इससे पहले वर्ष 2019 में इटली के टोरिनो शहर में आयोजित यूरोपियन मास्टर्स गेम्स में शॉटपुट में रजत पदक जीत चुके हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में कार्यरत डीपीई सुरेंद्र कुमार का वीरवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में डॉ. अश्वनी अवस्थी ने जीता गोल्ड

 राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में तैनात सह-आचार्य (शारीरिक शिक्षा) डॉ. अश्वनी अवस्थी ने वाराणसी में हुई राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए हैमर थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता। डॉ. अश्वनी अवस्थी का चयन इस वर्ष दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियन मास्टर्स गेम्स के लिए हुआ है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस उपलब्धि के लिए डॉ. अश्वनी अवस्थी को बधाई दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें