फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग के घोटे से मदहोश हुईं टीचर्स और फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। सरकार स्कूल में महिला टीचर्स ने भांग का घोटा पी लिया और फिर उसके बाद क्या हुआ जानिए। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर का है। एक सरकारी स्कूल की शिक्षिकाएं शिवरात्रि के दूसरे दिन भोले का प्रसाद समझकर दूध में मिली भांग पी गईं।
विज्ञापन


भांग का नशा जैसे-जैसे चढ़ने लगा, शिक्षिकाएं इधर-उधर गिरने लगीं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अब इनकी हालत में सुधार है। बताया जा रहा कि यह प्रसाद स्टाफ का ही कोई व्यक्ति लाया था। इस घटना की क्षेत्र में खूब चर्चा है। हालांकि, इस घटना के संदर्भ में किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्टाफ का कोई शख्स लेकर आया था

जानकारी के मुताबिक उपमंडल के एक स्कूल में शिवरात्रि के दूसरे दिन स्टाफ का व्यक्ति भोले का प्रसाद ले आया। प्रसाद में भांग मिली हुई थी। स्कूल के कई लोगों ने इसका सेवन किया। अभी इसका सेवन किए कुछ देर ही हुई थी कि तीन अध्यापिकाओं पर भांग का नशा छाने लगा।

उसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। स्कूल में यह तमाशा होता देख बच्चे भी दंग रह गए। आनन-फानन में इन अध्यापिकाओं को अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इनका इलाज किया। इसके बाद इनको घर भेज दिया गया। इस मामले में अधिकारिक तौर पर कोई बोलने को तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें