महिला को उपचार देने के अलावा उसके परिजनों और संपर्क में आए सात लोगों को भी एहतियात के तौर पर दवाई दी गई है। अब तक पांच मरीज वायरस की चपेट में आए हैं।
सूत्रों के अनुसार हमीरपुर निवासी महिला कुछ दिन पहले राजस्थान गई थी। वहां से लौटने पर उसे बुखार और जुकाम हो गया। महिला ने डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में टेस्ट करवाए।
टीएमसी के चिकित्सकों ने महिला के ब्लड सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे। आईजीएमसी से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है और उपचार शुरू कर दिया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी हमीरपुर डा. संजय जगोता ने बताया कि महिला उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज गई थी। वहीं से सैंपल भेजे गए।
आईजीएमसी से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की हालत में सुधार है। महिला के संपर्क में आए सात अन्य लोगों को भी दवाई दे दी गई है।