फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक बाइक में जोरदार टक्कर, युवक की मौत

Fri, 13 Feb 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना क्षेत्र के बसाल में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय युवक राजेश कुमार निवासी बसाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे राजेश कुमार निवासी अप्पर बसाल अपनी बाइक पर बसाल से ऊना की ओर आ रहा था।

इसी दौरान बसाल के समीप ऊना से आ रहे ट्रक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें