फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 महिलाओं ने एकसाथ नाटी डाल कर दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

Sun, 27 Jan 2019 04:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिपुर (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में 90 फीसदी निर्णय पुरुषों की ओर से ही लिए जाते हैं। महिलाओं से संबंधित निर्णय भी अधिकतर उनकी ओर से लिए जाते हैं। अगर महिलाओं को सशक्त बनाना है तो उन्हें निर्णय लेने का अधिकार देना होगा। यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर के प्रधानाचार्य पलदन दोरजे ने हरिपुर स्कूल में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


कार्यक्रम में करीब 16 महिला मंडलों की 200 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सामूहिक नाटी डालकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर के प्रधानाचार्य पलदन दोरजे ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

ग्राम पंचायत सोयल की प्रधान सुनीता गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही। प्रधानाचार्य पलदन दोरजे ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है, जिससे वो सामाजिक व्यवस्था में अहम रोल निभाएं। महिलाओं को अधिकार बहुत दिए गए हैं। लेकिन उनको सही मायने में स्वतंत्रता नहीं मिली है।
विज्ञापन


विशेष अतिथि सोयल पंचायत प्रधान सुनीता गुप्ता ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की तभी संभव है, जब महिलाओं को सम्मान मिलेगा। भारत एक पुरुष प्रधान देश रहा है। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाओं को उनका सम्मान दिलाना ही अपराजिता का मूल उद्देश्य है।

सुनीता गुप्ता ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई योजनाएं शुरू की हैं। देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए पुरुषों को भी प्रयास करना होगा। तभी महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान शिक्षिका पूजा शर्मा ने भी महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। कहा कि महिलाओं के हित में ऐसे अभियान चलाए जाने की आज जरूरत है।

विजय कुमारी, लता शर्मा, निर्मला ठाकुर, नीमा देवी, बीना देवी, पंचमा शर्मा, लीलावती, सूरमा देवी आदि ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में अमर उजाला की पहल सराहनीय है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। ऐसे अभियान गांवों में अधिक चलाने की जरूरत है। इस दौरान सोयल पंचायत उप प्रधान लाल चंद ठाकुर, सूरज, कुशाल, मणि देवी, सरोचना, आंचल, गोपाल, पूर्ण चंद, सविता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें