आरके कौशल का कुर्बानियां गाना यू-ट्यूब पर लांच हो गया है। इस गाने को बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। हमीरपुर की गलोड़ तहसील के बुद्धवीं गांव के रजनीश कौशल ने अपनी मधुर आवाज में इस गाने को गाया है।
उन्होंने ये गाना देश को सेना को समर्पित किया है। रजनीश ने बताया कि वे सेना में भर्ती होना चाहता थे, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। इस गाने के माध्यम से उन्होंने यह गाना देश की सेना के जवानों को समर्पित किया है।
इसके लिए रजनीश को अपने माता-पिता और गुरुजनों का पूरा सहयोग मिला। गाने को हिमाचली हंगामा यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। गाने की शूटिंग मंडी और हमीरपुर में हुई है। गाने के बोल जसवंत चौधरी और संगीत परमजीत पम्मी ने दिया है। न्यू सीरीज बैनर के तले इस गाने का निर्देशन किया गया है।
देखें वीडियो