फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: महिला उद्यमी की मौत के बाद बद्दी में अलर्ट, जानिए कितने संपर्क में आए

Fri, 03 Apr 2020 02:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमित महिला उद्यमी की पीजीआई में मौत होने के बाद बद्दी में कई लोगों पर वायरस के संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है। महिला के संपर्क में आने वाले संभावित लोगों की पहचान की जा रही है। इन लोगों को आइसोलेट करने के साथ ही कोविड-19 के टेस्ट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि आगे कोई संक्रमित तो नहीं हुआ।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चार परिवार अपनी निजी गाड़ी में 15 मार्च को दिल्ली से बद्दी आए थे। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। इनमें बद्दी की एक हेलमेट कंपनी के मालिक और पत्नी भी शामिल हैं। इन परिवारों ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। दिल्ली से लौटने के बाद यह चारों परिवार कंपनी के गेस्ट हाउस में ही रहे। हालांकि कंपनी के अंदर ही बने मंदिर में यह सभी पूजा अर्चना के लिए जाते थे। कंपनी के भीतर दो गेस्ट हाउस हैं जिनमें एक कंपनी के निदेशकों और दूसरा कर्मचारियों के लिए बनाया गया है।

ड्राइवर कर्मचारियों के लिए बने गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। साफ सफाई के लिए रखा नौकर भी गेस्ट हाउस में ही ठहरा था। खाना बनाने के लिए रखे दोनों कुक 10-15 मार्च के बीच घर गए थे। उसके बाद लौट आए। इसके अलावा कंपनी में काम करने वाले दो अन्य लोग 26 फरवरी को यूपी अपने गांव गए थे और वापस आ गए थे। एक अन्य होली पर दिल्ली स्थित अपने घर गया था और फिर लौट आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों और 22 अन्य कर्मियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। डॉक्टरों की टीम भी यह पता लगाने में जुटी हुई है कि महिला उद्यमी से कहीं ये लोग संक्रमित तो नहीं हुए हैं। 30 मार्च को परिवार की अन्य महिला अपने पति के साथ एक निजी अस्पताल में जांच के लिए पहुंची। इस दौरान उन्हें तेज बुखार था।

डॉक्टरों ने उन्हें दवाई देकर गेस्ट हाउस में क्वारंटीन रहने की सलाह दी। 31 मार्च को मृतक उद्यमी महिला अपने पति के साथ निजी अस्पताल में जांच के लिए पहुंची। उन्हें बीते पांच से छह दिनों से तेज बुखार था। डॉक्टरों ने उन्हें दवाई देकर गेस्ट हाउस में क्वारंटीन रहने की सलाह दी। 2 अप्रैल को महिला को निजी अस्पताल में दोबारा जांच के लिए लाया गया। इस दौरान उनका एक्स-रे किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बाद में महिला ने पीजीआई  में दम तोड़ दिया। हालांकि उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट आना बाकी है।

लेकिन डॉक्टरों ने मौखिक तौर पर महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि कर दी है। मृतक महिला को पीजीआई ले जाने वाले चालक उन्हें छोड़कर वापस कंपनी में आ गया था। मृतक महिला को उपचार देने वाली निजी अस्पताल की नर्स को भी एहतियातन तौर पर आइसोलेट कर दिया गया है।  20 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कंपनी और अस्पताल में आने-जाने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कोई कोरोना से संक्रमित तो नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें