फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के साथ बर्बरता मामले पर महिला आयोग ने एसपी मंडी से रिपोर्ट की तलब

Mon, 11 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में वृद्ध महिला से हुए बर्बरतापूर्ण मामले में प्रदेश महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने पुलिस अधीक्षक मंडी से इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा पुलिस को घटना की हर अपडेट देने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष सोमवार को पीड़िता से मिलने उसकी बेटी के घर हमीरपुर जाएंगी। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने बताया कि यह घटना समाज को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में एसपी मंडी से बात हुई है। सोमवार को एसपी से मामले की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें