फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सास गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 03:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उषा की सास उसे मानसिक रूप से परेशान  करती थी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सास रोशनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर दो हाड़ा में एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात उषा देवी (38) पत्नी सुरिंदर कुमार ने अपने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उषा की सास उसे मानसिक रूप से परेशान  करती थी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सास रोशनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उषा के दो लड़के हैं। पति मजदूरी करता है।

थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की सास को आज अदालत में पेश किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें