फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रैशिंग मशीन की जद में आने से महिला लहूलुहान

Tue, 28 Apr 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के बसोली में एक महिला गेहूं की थ्रेशिंग मशीन में आने से बुरी तरह घायल हो गई। महिला के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाए जाने पर गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की पहचान बसोली निवासी सीमा देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को बसोली निवासी पवन कुमार का परिवार गेहूं की थ्रैशिंग करवा रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी गेहूं का गट्ठर मशीन में काम कर रहे व्यक्ति को थमाने के लिए आगे बढ़ी तो वह उसके पटे की चपेट में आ गई। मशीन ऑपरेटर ने फौरन मशीन को बंद कर महिला को बाहर निकाला।

महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को लहूलुहान हाल में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हाल को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें