हिमाचल के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत बेची गई जमीन के पैसे न मिलने पर एक महिला ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले उपचार के लिए टौणीदेवी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बराड़ा की रहने वाली महिला से करीब तीन माह पहले इलाके के एक व्यक्ति ने पांच मरले जमीन खरीदी थी।