फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

Sun, 07 May 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मानगढ़ पंचायत के किलव सीतवर गांव की एक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला ने यह कदम पति के साथ हुए झगड़े के बाद उठाया। पच्छाद क्षेत्र की मानगढ़ पंचायत के किलव सीतवर गांव की नैना देवी ने अपने पति हुन्नर सिंह के साथ झगड़ा होने के बाद अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

इससे वह 30 फीसदी तक झुलस गई है। महिला को पहले सिविल अस्पताल सराहां लाया गया था, जहां से उसे नाहन रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर किलव निवासी हुनर सिंह व नैना देवी के बीच में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि नैना देवी ने घर से मिट्टी का तेल लेकर अपने पर छिड़क दिया व तुरंत आग भी लगा दी। जैसे ही पति हुनर सिंह को लगा की नैना देवी ने अपने को आग लगा दी है, उसने उसे बचाने का प्रयास किया।

इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन आग की चपेट में आने से वह करीब 30 फीसदी तक झुलस गई है। थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद इस मामले की धाराएं लगाई जाएंगी। फिलहाल पीड़ित महिला बयान देने की स्थिति में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें