फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Kullu Himachal: गड़सा में 60 वर्षीय महिला की हत्या

Mon, 27 Jun 2022 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

चार दिन के भीतर जिला कुल्लू में हत्या का यह दूसरा मामला है। हत्या के बाद पूरी घाटी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू के भुंतर थाना के तहत गड़सा गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या रविवार रात को हुई है। महिला के सिर व शरीर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं मंडी से फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच रही है।

विज्ञापन


चार दिन के भीतर जिला में हत्या का यह दूसरा मामला है। हत्या के बाद पूरी घाटी में दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक कुल्लू भी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस हत्या को लेकर साक्ष्य जुटा रही है। जबकि भुंतर पुलिस की टीम सूचना मिलते ही रात 12 बजे ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

मृतक महिला की पहचान शकुंतला देवी (60) पत्नी स्वर्गीय बिहारी लाल गांव व डाकघर गड़सा के रूप में हुई है। वह घर में अकेली रहती थी। लाश घर से बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि घटना रविवार रात को हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें