बाइक पर पीछे बैठी भगवती देवी पत्नी माठू राम निवासी कोटलू, करसोग गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला का सिर टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला मंडी से रिश्तेदार के साथ बाइक पर घर जा रही थी। भगवती देवी करसोग के विधायक हीरा लाल की मुंहबोली बुआ की बेटी थी।
इसी दौरान रोहांडा के निकट हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार हुक्म चंद भी घायल हो गया। इसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी में उपचार करवाया गया है। सूचना मिलने पर बीएसएल पुलिस थाना के तहत पुलिस चौकी निहरी से दल मौका पर पहुंचा। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।