फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंदु वर्मा की समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी, बिंदल ने पहनाया पटका

Tue, 02 Apr 2024 06:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

इंदु वर्मा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में उन्हें पटका, टोपी पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। 
विज्ञापन
महिला कांग्रेस नेता इंदु वर्मा भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन बार के विधायक रहे राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में उन्हें पटका, टोपी पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इंदु के साथ जिला परिषद सदस्य मदन वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र ठाकुर, पार्षद शीला वर्मा, प्रधान परिषद के अध्यक्ष हरी राम, गिरजानंद शर्मा, जगदीश कंवर, हमिंद्र समेत कई बीडीसी सदस्य और प्रधानों ने भी भाजपा का दामन थामा। गौरतलब है कि इंदु वर्मा ने करीब 2 वर्ष पहले टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की थी। हालांकि कांग्रेस ने भी इन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के लिए कई हथकंडे अपनाए। माताओं-बहनों और बेरोजगार युवकों को झूठे प्रभोलन दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के समय भारतीय जनता पार्टी चट्टान की तरह से हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ और सरकार के साथ खड़ी रही, परंतु इस सरकार ने भाजपा को कोसने का काम किया। इस कार्यक्रम में विधायक बलबीर वर्मा, प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, प्यार सिंह कंवर, रमा ठाकुर, किरण बावा, सुशील राठौर, जिला अध्यक्ष अरुण फालटा आदि उपस्थित रहे।


भाजपा की तानाशाही नीतियों का जवाब देगी नारी शक्ति : जैनब
 महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि महिला शक्ति भाजपा की तानाशाही नीतियों, निर्णयों, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होकर केंद्र सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए चुनावों में एकजुटता से काम करेगी। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में जिला शिमला के पदाधिकारियों की बैठक में चंदेल ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार महंगाई बढ़ी है, उस पर भाजपा कुछ नहीं बोल रही। यूपीए सरकार के समय जब एलपीजी गैस सिलिंडर 350 रुपये का मिलता था तो भाजपा महंगाई का रोना रोते थकती नहीं थी। अब गैस सिलिंडर के दाम 1,000 रुपये पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। दावा किया कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत के लिए महिला कांग्रेस चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। सभी ब्लॉकों में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें