फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड बैंक की मदद से संवरेगी राजधानी शिमला

Thu, 04 Sep 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के तहत नगर निगम के रद्द हुए प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए वर्ल्ड बैंक से फंडिंग की आस जगी है।
विज्ञापन


एक सितंबर को शहरी विकास की ओर से नगर निगम को पत्र मिला, जिसमें जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण के लिए बनाए गए रद्द हुए प्रोजेक्टों का लेखाजोखा मांगा गया था।

ऐसे तेरह प्रोजेक्टों की सूची वीरवार को नगर निगम ने शहरी विकास विभाग सचिव को सौंप दी है। इस मुद्दे पर शहरी विकास की वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों के साथ 10 सितंबर को सचिवालय में बैठक होगी। बैठक में नगर निगम के अफसर भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस प्रोजेक्ट पर राय बनेगी, उस प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने से पहले वर्ल्ड बैंक के अधिकारी मौके का जायजा लेंगे। उसी के बाद अंतिम राय बनेगी।

ये हैं मुख्य प्रोजेक्ट
पानी का प्रोजेक्ट 137 करोड़, सीवरेज प्रोजेक्ट 170 करोड़, 67 नालों की चैनेलाइजेशन 39 करोड़, कूड़ा सयंत्र प्रोजेक्ट 25 करोड़, शिमला का सौंदर्यीकरण 70 करोड़, सब्जी मंडी में व्यावसायिक परिसर 12 करोड़, महिलाओं के लिए पिंक टैक्सी 2.50 करोड़, महिला हॉस्टल का निर्माण 2.5 करोड़, इंजन घर में स्टेडियम निर्माण 1.85 करोड़, आधुनिक मीट मार्केट 1.75 करोड़, रानी ग्राउंड कसुम्पटी का विकास 1.29 करोड़ का प्रस्ताव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें