फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के आशीर्वाद से सरकार ने तीन चुनौतियों का किया सामना : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
तारादेवी के दरबार में माथा टेक की साल की शुरुआत
विज्ञापन

बोले, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के सरकार प्रतिबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नववर्ष पर अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शोघी के पास तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और दिव्य गद्दी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन वर्षों में तीन चुनौतियों का सामना किया जिनमें से सबसे बड़ी चुनौती थी प्राकृतिक आपदा। इसके बाद आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल थी लेकिन माता के आशीर्वाद और लोगों के सहयोग से इन चुनौतियों का सामना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और नए धार्मिक सर्किटों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धार्मिक पर्यटन विरासत और आधुनिक विकास के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करता है जहां लाखों श्रद्धालु हर साल राज्य के शक्ति पीठों में आकर आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि होती है। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में इस दौरान विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और अनुराधा राणा, अध्यक्ष भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड नरदेव कंवर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें