फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में सेटल होने का मन बना रही हैं आलिया!

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मनाली की खूबसूरती पर फिदा हो गई हैं। उनका मन करता है कि यहीं रह जाऊं। आलिया ने बाकायदा ट्वीट कर पहाडों की रानी मनाली में बसने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन

पढ़ें, ...जब आलिया ने 12 बार दिया शॉट
आलिया ने लिखा.. अर्ली मॉर्निंग इन मनाली.. मिस्टी ब्यूटीफुल स्काई.. हाउ आई विश, आई कुड लीव इन माउंटेनस।

भट्ट मनाली में शूटिंग करने को अपने जीवन का बेहतरीन क्षण बताते हुए लिखती हैं... मनाली की वादियों में दोपहिया वाहन की सवारी सही मायने में महिलाओं की आजादी का अहसास है।
विज्ञापन

फैंस को दिए ऑटोग्राफ

शनिवार को दिन भर भट्ट शूटिंग में व्यस्त रहीं। मनाली तथा सेउबाग में शूटिंग की सूचना पाकर बाहरी राज्यों से कई सैलानियों ने भी शूटिंग स्थल के आसपास डेरा डाले रखा।

कुछ के साथ आलिया ने फोटो खिंचवाए तो कुछ को सुरक्षा कर्मियों के कड़े पहरे और मनाही के चलते मायूस ही लौटना पड़ा। फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि रविवार को मनाली से शूटिंग यूनिट का पैकअप हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें