फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Vidhansabha Session: हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र निरस्त, अधिसूचना जारी

Tue, 20 Dec 2022 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र को निरस्त करने की अधिसूचना जारी हो गई है। मंगलवार को राज्यपाल से मंजूरी लेकर विधानसभा सचिवालय ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र को निरस्त करने की अधिसूचना जारी हो गई है। मंगलवार को राज्यपाल से मंजूरी लेकर विधानसभा सचिवालय ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के अनुरोध पर शीत सत्र की आगामी तारीख तय करने में अधिकारी जुट गए हैं। धर्मशाला के तपोवन में 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा का शीत सत्र प्रस्तावित था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने से विधानसभा का शीत सत्र आगामी कुछ दिनों के लिए टल गया है। मुख्यमंत्री अभी कुछ दिनों तक दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में क्वारंटीन हैं। मंगलवार को विधानसभा सचिवालय के सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि राज्यपाल ने 14वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया है। सरकार से चर्चा करने के बाद जल्द ही शीत के आयोजन की आगामी तारीख की घोषणा की जाएगी।

सामयिक अध्यक्ष चंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार
हिमाचल विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष चंद्र कुमार ने मंगलवार को 11:40 बजे विधानसभा सचिवालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। चंद्र कुमार ने विगत सोमवार को राजभवन में सामयिक अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। चंद्र कुमार के साथ उनके परिवार के सदस्य भी पहुंचे। इस अवसर पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। चंद्र कुमार ने जरूरी फाइलों का मंगलवार को निपटारा किया। वह आगामी शीतकालीन सत्र में 14वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें