फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंकिता प्रिंसेस, ध्रुव शर्मा ने जीता प्रिंस विंटर कार्निवल का खिताब

विज्ञापन
विंटर कार्निवल की सातवीं संध्या पर जूनियर वर्ग में चुने प्रिंस व प्रिंसेस।फोटो संवाद
विज्ञापन
महापौर ने सम्मानित किए विजेता प्रतिभागी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रिंस और प्रिंसेस विंटर कार्निवल प्रतियोगिता के विजेता रविवार को चुने गए। इस अवसर पर नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 10 से 12 वाले आयु वर्ग में लड़कियाें के वर्ग में प्रिसेंस विंटर कार्निवल का ताज अंकिता के सिर सजा। वहीं फर्स्ट रनरअप सुनिती और सेकेंड रनरअप का खिताब आन्या कपूर ने अपने नाम किया। प्रिंस विंटर कार्निवल का खिताब ध्रुव शर्मा ने जीता। फर्स्ट रनरअप अविर और सेकेंड रनरअप का खिताब अभिनव शर्मा ने हासिल किया। 6 से 9 वाले आयु वर्ग में लड़कियाें में प्रिशिता कैथ ने प्रिसेंस विंटर कार्निवल का ताज हासिल किया। इसके अलावा फर्स्ट रनरअप सान्वी कश्यप और सेकेंड रनरअप का खिताब जसिका वर्मा ने हासिल किया। वहीं बॉयज में प्रिंस विंटर कार्निवल रूद्राक्ष शर्मा को चुना गया। वहीं फर्स्ट रनरअप भाविक और सेकेंड रनरअप का खिताब जॉय आदित्य सिंह ने हासिल किया। इसके अलावा कंज शर्मा, तनवी, त्रीजल और जसलीन को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजित प्रतियोगिता नगर निगम शिमला के सौजन्य से यूरोनेक्स्टजेन प्री स्कूल की ओर से आयोजित की गई थी। अंत में मुख्यअतिथि ने प्रिंसेस विंटर कार्निवल को क्राउन, सैश और ट्रॉफी पहनाकर और प्रिंस विंटर कार्निवल को सैश और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इसके अलावा शिमला एक्टिंग अकादमी की ओर से विजेताओं को अकादमी में प्रवेश लेने के लिए फीस में स्पेशल छूट दी जाएगी। पहला स्थान प्राप्त करने वाले को 50 फीसदी, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले का 40 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 30 फीसदी छूट दी जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को फीस में 10 फीसदी छूट दी जाएगी। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम उप महापौर उमा कौशल, आयुक्त भपेंद्र अत्री और उप आयुक्त भुवन शर्मा, यूरोनेक्स्टजेन प्री स्कूल की निदेशक रचना धालीवाल और इवेंट निदेशक गुरलीन धालीवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनसेट
ओल्ड सांग वॉलीवुड राउंड में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
विंटर कार्निवल में वॉयस ऑफ शिमला प्रतियोगिता के लिए चयनित टॉप 6 प्रतिभागियों ने रविवार को ओल्ड सांग वॉलीवुड राउंड में प्रतिभा दिखाई। इसमें वंश भारद्वाज, अंजलि, हर्षिता, शालू धिमान, सुभाष प्रिंस और उर्मिला सोनी ने भाग लिया। महादेव स्टुडियो की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता सात जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें