फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कलाकारों की सांस्कृतिक परेड के साथ विंटर कार्निवल का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल, करनाल और रणसिंगा की मधुर धुनों से गूंजा मालरोड, पारंपरिक वेशभूषा के साथ कलाकारों ने लिया परेड में हिस्सा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिखाई परेड को हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुधवार को विंटर कार्निवल का आगाज कलाकारों की सांस्कृतिक परेड के साथ हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दोपहर 3:15 बजे परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रिज मैदान ढोल नगाड़ा, करनाल और रणसिंगा की मधुर धुनों से गूंज उठा।

नगर निगम शिमला एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक परेड रिज मैदान स्थित एचपीएमसी काउंटर से शुरू होकर खेल परिसर तक गई। इसके बाद वापस माल रोड और सीटीओ चौक से होते हुए रिज मैदान पहुंची। इस दौरान प्रदेशभर से आए 17 सांस्कृतिक दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में हिमाचल की संस्कृति को प्रदर्शित किया। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र कांगड़ा लोक कला मंच धर्मशाला का झमाकड़ा, ठोडा दल जनाहन ठियोग का ठोडा नृत्य और शुभम कला मंच दागड़ी नादौन के कलाकारों का हमीरपुरी गिद्दा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सरस्वती लोक कला संगम चंबा, चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल जालग सिरमौर, सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी कुल्लू, मांडव्य कला मंच मंडी, लायूर सुर संगम लाहुल, दुर्गा सांस्कृतिक क्लब उरनी, ठोडा दल रपटा चौपाल, ठोडा दल सरी चौपाल, शिवरंजनी सांस्कृतिक दल बलग, बुढ़ियाच लोकनृत्य दल कुपवी, माननेशवर लोक वाद्य दल मानन, बिजट महाराज लोक वाद्य दल शकवी, लोक वाद्य दल क्यारी कोटखाई, शिव शक्ति लोक वाद्य दल पालू राजगढ़ और शिरगुल महाराज कला मंच कांडो बनाह के कलाकारों ने सांस्कृतिक परेड में भाग लिया। इस मौके पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक अनिल हारटा और जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल मुख्य रूप से मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें