फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों का निर्यात ऑनलाइन करेंगे: बिक्रम

Tue, 15 Dec 2020 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह
विज्ञापन

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि हिमाचल के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को ऑनलाइन बेचा जाएगा। राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के हरकरघा एवं हस्तशिल्प के संवर्द्धन में बेहतर काम करने वाले कारीगरों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को प्रदेश के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को अन्तरराष्ट्रीय बाजार में ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।  ग्रामीण स्तर पर प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक खिलौना कला से जुड़े कारीगरों के कलस्टर तैयार कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करें और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलौना उद्योग को भी प्रोत्साहन प्रदान किया जाए। निगम राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेताओं को उनके उत्पादों के विपणन के लिए प्रयास करे। हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग रामसुभग सिंह, प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें