फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौंग झील दिखगी अब और भी साफ और सुंदर, शुरू हुआ ये अभियान

Mon, 04 Jun 2018 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

 स्वच्छता अभियान के तहत अब पौंग झील भी साफ और सुंदर दिखेगी। पौंग क्षेत्र में वन्य जीव विभाग ने पॉलिथीन हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में स्कूली छात्र भी शामिल हो रहे हैं, जो विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर झील की सफाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अब पौंग झील प्लास्टिक मुक्त होगी। अभियान में प्रतिदिन स्कूल के 150 के करीब बच्चे शामिल हो रहे हैं। सफाई के साथ लोगों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। पॉलिथीन हटाओ अभियान में पौंग झील के किनारों पर पड़े प्लास्टिक को उठाया जाएगा।

इस अभियान से झील की सुंदरता को और चार चांद लगेंगे। पौंग क्षेत्र में आठ वीटें हैं। इनमें रोजाना दो वीटों में अभियान चलाया जा रहा है। स्कूली बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का मकसद यह है कि एक तो वे सफाई के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। साथ ही झील के बारे में जान सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है पौंग झील को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें