फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार शिमला पहुंचा सतलुज का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। पेयजल संकट से जूझ रहे शिमला शहर के लिए राहत भरी खबर है। पहली बार सतलुज का पानी शहर के लिए आ रहा है। 19 टैंकरों की मदद से सतलुज से करीब पांच लाख लीटर पानी रोजाना गुम्मा सप्लाई किया जा रहा है।
गुम्मा से यह पानी शहर के लिए सप्लाई हो रहा है। बारिश के बाद अब नए ट्यूबवेल और छोटे पंप चालू होने से पंपिंग 37.63 एमएलडी तक पहुंच गई है। ऐसे में निगम ने दावा किया है कि जनता को चौथे दिन भरपूर पानी मिलने लगेगा। दावा किया जा रहा है कि पंपिंग का स्तर 30 एमएलडी से नीचे नहीं गिरने दिया जाएगा। बारिश के बाद दो दिन के भीतर ही पानी की सप्लाई 23 से बढ़कर 37 एमएलडी तक पहुंच गई है। तीसरे दिन पानी देने के लिए यह आपूर्ति काफी है। लेकिन अभी नगर निगम जोन वाइज ही चौथे दिन पानी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ऐसे बढ़ाई शहर के लिए सप्लाई
-गुम्मा और गिरि में 83 टुल्लू पंप बंद किए गए
-गुम्मा में एक ट्यूबवेल और दो छोटे पंपों से सप्लाई शुरू
-कूहलों का पानी 12 की जगह 15 घंटे रोका गया
-सतलुज से 19 टैंकर गुम्मा के लिए पानी ढोने में लगे
-सिंचाई योजनाओं पर पुलिस की निगरानी से बढ़ा पानी
-अश्वनी खड्ड ट्यूबवेल से दोबारा सप्लाई शुरू

कहां से कितना पानी
परियोजना कितना पानी (एमएलडी)
गुम्मा 17.62
गिरि 16
चूरट 1.79
चैड़ 0.90
कोटी बरांडी 1.32
---
नहीं आने देंगे आठवें दिन की नौबत
शहर की जनता को चौथे दिन भरपूर पानी मिले, इसके लिए पंपिंग बढ़ाई है। इसका स्तर 30 एमएलडी से ज्यादा रखने की कोशिश करेंगे। बारिश के बाद काफी राहत मिली है। हर छोटे बड़े स्त्रोत से पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचा रहे हैं।
राजेश कश्यप, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें