फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Una: पांच वर्षीय बेटे के सामने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चार दिन बाद दिल्ली से पकड़ा पति

Wed, 19 Feb 2025 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान के कोलका गांव में पांच साल के बेटे के सामने महिला की हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दिल्ली से पकड़ा हत्या मामले का आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंदरोली कोलका में पांच साल के बच्चे से आरोपी ने मां का सहारा भी छीन लिया। पांच साल के मासूम ने अभी ठीक से चलना फिरना भी नहीं सीखा था कि उसका सब कुछ छीन लिया गया। मासूम राजेश दादी की आंखों के आंसूओं को रोकने की कोशिश कर रहा था तो दूसरी तरफ चाचा-चाची शंकर दास व मढ़ी देवी को बार-बार पूछ रहा था कि मम्मी कब आएगी।

विज्ञापन


महिला मनरेगा में मजदूरी कर अपना और बच्चे का पेट पाल रही थी। वहीं राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला रायपुर मैदान स्कूल के केंद्रीय शिक्षक रमेश चंद वंगा का कहना है कि राजेश नर्सरी का छात्र है। बहुत ही होशियार है। उसकी माता की मृत्यु से स्कूल में शोक की लहर है। स्कूल से घर की दूरी दो किलोमीटर है। मां जैसे तैसे करके इसका पालन पोषण कर रही थी और हर दिन सुबह दोपहर को दो टाइम फोन करके बच्चे का हालचाल पूछा करती थी। वहीं पर इसके साथी भी नम आंखों से बार बार यही पूछ रहे हैं कि सर जी राजेश की माता को क्यों मारा। 
विज्ञापन

बच्चे के साथी डेस्क खाली रख कर बार बार यही पूछ रहे हैं कि सर जी राजेश कब स्कूल आएगा। रमेश चंद वंगा का कहना है कि बच्चा मिड-डे-मील खा कर अपने टिफन में थोड़ा खाना अपनी मां के लिए भी बचा कर रखता था। केंद्रीय शिक्षक रमेश चंद वंगा का कहना है कि इस बच्चे की पढ़ाई लिखाई का खर्चा स्कूल स्टाफ वहन करेगा। बुधवार को पिता के पुलिस हिरासत में जाने और माता की मौत के बाद बच्चा दादी से पूछ रहा था कि मम्मी कब वापस आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें