फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने कहा भगवान बनने की कोशिश न करें मोदी!

Thu, 27 Mar 2014 10:52 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी भगवान बनने की कोशिश न करें, बल्कि गुजरात के विकास की ओर ध्यान दें। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर जिले में चुनावी जनसभाओं के दौरान चुटकी लेते हुए कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर भ्ाी उनके निशाने पर रहे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि काशी हिंदुओं का धर्मपीठ है। वहां हर-हर मोदी के नारे लग रहे हैं। क्या मोदी दूसरे शंभू बनने की कोशिश कर रहे हैं?

मुख्यमंत्री ने भराड़ी और बरठीं में चुनावी सभाओं के दौरान कहा कि भाजपा प्रचार प्रसार को हजारों करोड़ खर्च कर रही है। आखिर यह धन कहां से आ रहा है?

भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी और जसवंत सिंह जैसे नेता अलग कर दिए। जो पार्टी अपने नेताओं के बारे में नहीं सोच सकती, वह आम जनता के लिए क्या काम करेगी। भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने राममंदिर के र्लिए इंटें इकट्ठा की थीं। अब वह कहां गईं। इसका जवाब जनता चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमेशा उनके खिलाफ कुछ न कुछ करते रहे। उन पर केस किए गए, लेकिन वह कानूनी प्रक्रिया में भी पाक साफ होकर निकले।

अपने लोगों और बेटे का फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया। कहा कि धन-बल से चुनाव लड़े जा रहे हैं, लेकिन जनता भलीभांति जानती है। चुनाव देश की सरकार चुनने के लिए हो रहे हैं, न कि हिमाचल सरकार चुनने के लिए।

मनकोटिया सम्माननीय : सीएम

झंडूता में पूछे गए सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया कांग्रेस के सम्माननीय नेता हैं। उनके आग्रह पर उन्हें शाहपुर से टिकट दिया गया है। पार्टी को पूरा यकीन है कि मेजर कभी भी कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं छोडे़ंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें