फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: किसी ने नहीं सुनी तो गैंती और बेलचा उठा पूर्व सैनिक में भर दिए सड़क के गड्ढे

Mon, 25 Apr 2022 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

मंडी-पठानकोट हाईवे पर  हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के हराबाग में तीखे मोड़ पर गड्ढे ही गड्ढे ही थे। पूर्व सैनिक कर्मचंद ने इसकी शिकायत एनएच अथॉरिटी से की और जल्द गड्ढों को भरने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कर्मचंद खुद ही गैंती और बेलचा उठाकर इन गड्ढों को भरने में जुट गए। 
विज्ञापन
पूर्व सैनिक कर्मचंद । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सैनिक की शिकायत पर जब नेशनल हाईवे (एनएच) अथॉरिटी ने गौर नहीं किया तो सड़क पर पड़े गड्ढों को उन्होंने खुद ही भर दिया। मंडी-पठानकोट हाईवे पर  हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के हराबाग में तीखे मोड़ पर गड्ढे ही गड्ढे ही थे। पूर्व सैनिक कर्मचंद ने इसकी शिकायत एनएच अथॉरिटी से की और जल्द गड्ढों को भरने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कर्मचंद खुद ही गैंती और बेलचा उठाकर इन गड्ढों को भरने में जुट गए। नाले के रूप में बदल चुकी सड़क के सुधार शुरू कर दिया। पूर्व सैनिक का यह प्रयास क्षेत्र में मिसाल बन गया है। 

विज्ञापन


पूर्व सैनिक कर्मचंद ने कहा कि सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर रोजाना हजारों पर्यटकों के वाहनों के अलावा भारतीय सेना के वाहन और परिवहन निगम की बसें आवागमन करती हैं। तीखे मोड़ पर बारिश के पानी के तेज बहाव से अरसे पहले सड़क तहस-नहस हो गई है। इस कारण हादसे हो रहे थे। शिकायत पर जब किसी ने भी कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने अपने बलबूते सड़क की हालत सुधारने का जिम्मा उठाया। उधर, डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि ऐसे लोगों के प्रयास सराहनीय हैं। एनएच प्रतिनिधियों की आगामी बैठक में सड़क की जर्जर हालत को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें